राजस्थान के सीमावर्ती जिले श्रीगंगानगर में रेलवे लाइन को विस्फोटक से उड़ाकर ट्रेन को निशाना बनाने की एक बेहद खतरनाक और बड़ी साजिश नाकाम हुई है। अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेल खंड पर गांव 50 जीबी के पास मंगलवार की रात करीब 10:30 बजे रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका हुआ।