चित्तौड़गढ़ नगर परिषद चुनाव के लिए शुक्रवार को निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न दिए गए। रिटर्निंग अधिकारी और ADM राजलक्ष्मी गहलोत ने 29 निर्दलीय प्रत्याशियों को चिह्न आवंटित किए। सबसे ज्यादा मांग अलमारी चुनाव चिह्न की रही। कुल 11 उम्मीदवारों को अलमारी का चिह्न मिला। वार्ड 18 से निर्दलीय प्रत्याशी...