खैरथल जयपुर रेंज के आईजी राहुल प्रकाश ने गुरुवार को खैरथल पहुंचकर जिले की पुलिस व्यवस्था का गहन जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जिला पुलिस मुख्यालय, कलेक्ट्रेट और खैरथल थाने में बैठकों के माध्यम से पुलिस अधिकारियों और कर्मियों से सीधे संवाद कर कानून-व्यवस्था, लंबित प्रकरणों, बीट प्रणाली, साइबर अपराध...