कोटा के ऐतिहासिक राष्ट्रीय दशहरा मेले की तैयारियां तीन महीने पहले से शुरू कर दी गई है। बुधवार को विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ गणेश पूजन कर 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले की तैयारियों का औपचारिक श्रीगणेश किया गया। इस दौरान विधायक संदीप शर्मा, मेला समिति अध्यक्ष रहे विवेक राजवंशी समेत...