जानकारी के अनुसार, उदयपुर के बड़गांव निवासी रश्मि यादव ट्रेन से यात्रा कर रही थीं। राणा प्रताप नगर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर उन्हें अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। महिला की स्थिति को देखते हुए तत्काल चिकित्सा सहायता की जरूरत महसूस हुई।