राजसमंद के सेठ रंगलाल कोठारी राजकीय महाविद्यालय में पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इस दौरान ‘नशे के विरुद्ध महायुद्ध’ नुक्कड़ नाटक का मंचन कर विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य सुमन बड़ोला के अनुसार...