ब्यावर के कांग्रेसजनों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ और राज्यसभा सांसद नीरज डांगी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने दोनों नेताओं का अभिनंदन किया। प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थानी परंपरा के अनुसार नेताओं का माल्यार्पण कर और साफा पहनाकर स्वागत किया।...