राजस्थान सरकार ने कोटा में पदस्थ महिला शारीरिक शिक्षक मंदोदरी चौधरी की याचिका पर सेवा रिकॉर्ड में नाम और लिंग परिवर्तन की अनुमति दे दी है। विधिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सरकारी दस्तावेजों में उनका नाम ‘रुद्र जाट’ और लिंग ‘पुरुष’ दर्ज किया जाएगा।