Rajasthan News: गंगापुर सिटी स्थित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) कार्यालय की छत पर अचानक चढ़ी युवती का पुलिस ने त्वरित सूझबूझ से सफल रेस्क्यू किया। यहां पुलिसकर्मी ने चुपके से छत पर पहुंचकर उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।