राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए वर्तमान भाजपा सरकार, मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर तीखे प्रहार किए हैं। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित राजस्थान दौरे से पहले गहलोत ने रिफाइनरी परियोजना की व्यवस्थाओं को लेकर सरकार को सचेत किया है।
गहलोत का भाजपा सरकार पर चौतरफा हमला : प्रधानमंत्री के दौरे से पहले मुख्यमंत्री खुद करें रिफाइनरी की मॉनिटरिंग




