हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्य सरकार के महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला पुलिसकर्मियों ने सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण ले रही महिलाओं और युवतियों को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी।...