दूदू के नरैना थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भरवा रहे युवक को ट्रैक्टर से कुचलने के कथित प्रयास का मामला सामने आया है। युवक ने समय रहते साइड हटकर जान बचाई, जबकि उसकी बाइक ट्रैक्टर की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। चालक फरार है।