बुधवार सुबह कमिश्नरेट परिसर में प्रदर्शन का एक अलग ही नजारा देखने को मिला। रातभर धरने पर बैठे कांग्रेस नेताओं ने सुबह सफाई अभियान चलाया। डोटासरा सहित अन्य नेताओं ने परिसर में फैला कचरा उठाया। नेताओं ने वहीं ब्रश किया, चाय पी और कुछ देर तक राजनीतिक चर्चा भी की।