झालावाड़ में जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पाकिस्तान को लेकर दिए गए उनके कथित बयान के विरोध में मूर्ति चौराहे पर हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मदन राठौड़ का पुतला जलाया और उनके बयान की निंदा की।...