Rajasthan New Train: रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव शुक्रवार को राजस्थान दौरे पर रहेंगे और इस दौरान वे प्रदेश को रेलवे की तीन बड़ी सौगात देंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत रेलमंत्री जोधपुर में दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे, वहीं जालोर में नई रेलसेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
तीन बड़ी सौगात देने राजस्थान आ रहे केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, जोधपुर-जैसलमेर-जालोर को मिलेगी बड़ी खुशखबरी




