रोजगार के नाम पर ठगी के शिकार होकर दुबई पहुंचे शेखावाटी (झुंझुनूं-चूरू) के युवा संकट में हैं। 16 घंटे काम, पासपोर्ट जब्ती, बिना वेतन और भोजन की किल्लत झेल रहे इन युवाओं ने वीडियो जारी कर भारत सरकार से वतन वापसी की गुहार लगाई है।