राजसमंद के नाथद्वारा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के मौके पर पथ संचलन का आयोजन किया गया। हायर सेकेंडरी स्कूल फौज मोहल्ले से रविवार शाम साढ़े चार बजे पथ संचलन शुरू हुआ। इसमें सभी स्वयंसेवक शामिल हुए और अनुशासित कदमताल करते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरे।...