नीमकाथाना सब-जेल से सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। गुरुवार दोपहर कचरा डालते समय दुष्कर्म का आरोपी कैदी जेलकर्मियों को धक्का देकर दीवार कूदकर फरार हो गया। घटना के समय जेलर मेस में खाना खा रहे थे।