राजस्थान पंचायत चुनाव के तीसरे-चौथे चरण के लिए भाजपा और कांग्रेस ने प्रत्याशियों के आवेदन में प्रतियोगी परीक्षा जैसे कड़े सवाल पूछे हैं। बगावत के इतिहास से लेकर आपराधिक रिकॉर्ड और पारिवारिक पृष्ठभूमि का ब्योरा मांगा गया है।