जोधपुर जिले के ओसियां कस्बे में पेयजल संकट को लेकर गुरुवार को महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिलाओं ने जोधपुर-फलौदी स्टेट हाईवे पर पहुंचकर मटकी फोड़ प्रदर्शन किया और एक-दूसरे का हाथ पकड़कर सड़क पर खड़ी हो गईं, जिससे हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया। प्रदर्शन कर...