उदयपुर-चित्तौड़गढ़ नेशनल हाईवे पर वाना के पास ज्वलनशील पदार्थ से भरा कंटेनर निर्माणाधीन पुलिया से टकरा गया। हादसे के बाद हुए धमाके से कंटेनर में भीषण आग लग गई और वह पूरी तरह जलकर खाक हो गया। दमकलकर्मियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।