राजसमंद में पुष्टिमार्गीय वल्लभ संप्रदाय की प्रधान पीठ श्रीनाथजी की हवेली में रूप चतुर्दशी का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर प्रभु श्रीनाथजी को विशेष वनौषधियों से स्नान कराया गया और राजभोग में गंगा-जमनी सोना-चांदी की कांचवारी हटड़ी सहित आकर्षक आभूषणों एवं वस्त्रों से अलौकिक श्रृंगार धराया गया। प्रभु के...