यूनिसेफ के बाल संरक्षण विशेषज्ञ डॉ. संजय कुमार निराला ने साइबर सुरक्षा, बालकों पर लैंगिक अपराधों की रोकथाम और अभिभावकों में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कानूनी प्रावधानों के अनुरूप हितधारकों के नियमित प्रशिक्षण तथा क्षमता विकास में विषय विशेषज्ञों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया।