कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने मंगलवार को जयपुर के गोविंदगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एसीएस (ACS) नाम की मूंगफली फैक्ट्री पर छापा मारा। फैक्ट्री में बाजार से खरीदी गई मूंगफली की पैकिंग कर RG-510 बीज के नाम से बेचा जा रहा था। मंत्री दोपहर करीब 12 बजे यहां पहुंचे थे।...