जयपुर जिला परिषद चुनाव के लिए BJP ने 55 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। सूची में जमवारामगढ़ की पूर्व प्रधान व देहात जिला उपाध्यक्ष मंजू मीणा का टिकट काट दिया गया। इससे दुखी होकर उनके पूर्व पार्षद बेटे विजय मीणा सोशल मीडिया पर लाइव आकर फूट-फूटकर रोने लगे।