डीडवाना-कुचामन जिले के मौलासर थाना क्षेत्र के भदलिया गांव में एक दलित युवक को घर से जबरन उठाकर ले जाने और लाठियों-सरियों से पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर मौलासर पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...