हनुमानगढ़ टाउन स्थित नेहरू मेमोरियल विधि महाविद्यालय में बुधवार को जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद आयोजित हुई। विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के तहत माय भारत की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 70 विद्यार्थियों ने ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के पक्ष और विपक्ष में अपने विचार रखे।...