राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल (RSPCB) ने खनन इकाइयों को बड़ी राहत दी है। मंडल ने स्पष्ट किया है कि खदानों को जारी ‘कंसेंट टू ऑपरेट’ (CTO) के तहत अनुमत वार्षिक उत्पादन क्षमता की गणना अब केवल वित्तीय वर्ष (1 अप्रैल से 31 मार्च) के आधार पर होगी।