Rajasthan electricity Crisis: राजस्थान में कोयले की किल्लत और बिजली संकट के बीच राज्य सरकार को बड़ी राहत मिली है। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के हसदेव-अरण्य क्षेत्र स्थित ‘केंते एक्सटेंशन कोल ब्लॉक’ को हरी झंडी दे दी है। इससे राजस्थान को सालाना 90 लाख टन कोयले की नियमित आपूर्ति होगी।