राजस्थान के हनुमानगढ़ से निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर के जरिए धमकी दिलवाने का बड़ा आरोप लगा है। ‘पीछा छोड़ दो वरना लोहा उतार देंगे’ की धमकी भरे व्हाट्सएप कॉल और वायरल ऑडियो के बाद मामला CID-CB को सौंपा गया है।