जयपुर जिले की 18 निकायों के लिए 565 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें चौमूं व शाहपुरा नगर परिषद के अलावा 16 नगर पालिकाएं (दूदू, जोबनेर, बस्सी, किशनगढ़-रेनवाल, चाकसू, बगरू, सांभरलेक, वाटिका, जमवारामगढ़, फागी, नारायणा, फुलेरा, मनोहरपुर, कानोता, खेजरोली और कालाडेरा) शामिल हैं।