राजस्थान पुलिस के 52 पुलिस निरीक्षकों को दिवाली से ठीक पहले बड़ा तोहफा मिला है। राज्य सरकार ने पदोन्नति सूची जारी करते हुए इन अधिकारियों को डिप्टी एसपी (RPS) के पद पर प्रमोट किया है। इस प्रमोशन से पुलिस महकमे में खुशी का माहौल है।