राजस्थान सरकार ने राज्य में कार्यरत IAS, IPS और IFS अधिकारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3% की बढ़ोतरी की है। कार्मिक विभाग के आदेशानुसार अब अधिकारियों को 60% के बजाय 63% DA मिलेगा। यह वृद्धि 1 जुलाई 2026 से लागू होगी, जिससे अफसरों को एरियर का भी लाभ मिलेगा।