Rajasthan Politics: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जैसलमेर दौरे के दूसरे दिन भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अकाल प्रभावित क्षेत्रों में पशुपालकों के लिए चारा-पानी और गौशाला कैंप की मांग की। साथ ही निकाय चुनावों में वार्ड परिसीमन के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी।