खैरथल-तिजारा जिले में शनिदेव जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। जिलेभर के विभिन्न शनि मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम, पूजा-अर्चना और विशाल भंडारों का आयोजन किया गया, जहां सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। खैरथल शहर में रेलवे फाटक के पास स्थित शनि मंदिर, 40 फुटा रोड...



