अयोध्या स्थित श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी ने सोमवार को नाथद्वारा पहुंचकर प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन किए। स्वामी गोविंद गिरी ने श्रीनाथजी मंदिर में संध्या आरती झांकी के दर्शन कर प्रभु का आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद मंदिर परंपरा अनुसार बैठकजी में उनका समाधान किया...