भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के ‘पाकिस्तान का साथ देने’ वाले बयान पर राजस्थान में सियासी बवाल खड़ा हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनसे बिना शर्त माफी की मांग की, जबकि राठौड़ ने 6 सेकंड का वीडियो काटकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए माफी से इनकार किया।