सलूम्बर में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाई गई। शहर के मंदिरों, विद्यालयों और कार्यक्रम स्थलों पर दिनभर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे गूंजते रहे। जगह-जगह आकर्षक झांकियां सजाई गईं। नन्हे बच्चे राधा-कृष्ण की वेशभूषा में नजर आए, वहीं मटकी फोड़ सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों में...