डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा थाना क्षेत्र की मंगलम विहार कॉलोनी में शनिवार अलसुबह 2 से 4 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने 7 सूने मकानों को निशाना बनाया। चोरों ने इन मकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण, हजारों की नकदी और अन्य कीमती सामान चुरा लिए।...