राजस्थान के कोटा, बांसवाड़ा और सीकर से प्रसूताओं से जुड़े गंभीर मामले सामने आए हैं। कोटा में सिजेरियन के बाद 1 महिला की हालत गंभीर है और बांसवाड़ा और सीकर में 2 प्रसूताओं की मौत हो गई। तीनों मामलों में परिजनों ने इलाज में लापरवाही के आरोप लगाए हैं।