भास्कर न्यूज| सवाईमाधोपुर मानटाउन थाना क्षेत्र के साहूनगर सीमेंट फैक्ट्री स्थित श्री दिगम्बर जैन मंदिर में शनिवार रात तीन नकाबपोश चोरों ने चोरी की। वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई। सूचना पर मानटाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना किया। घटना की जानकारी ली।...



