अलवर| केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे आयकर कॉलोनी काला कुआं में सीजीएचएस वेलनेस सेंटर का उद्घाटन करेंगे। इसके शुरू होने से करीब 11,500 केंद्रीय कर्मचारियों, पेंशनर्स और उनके परिजनों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवा का लाभ मिलेगा। वेलनेस सेंटर के प्रभारी डॉ. हेमंत शर्मा हैं।...