यमुना जल बंटवारे को लेकर हरियाणा और राजस्थान सरकार के बीच ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर हो गए हैं. इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मौजूद रहे.