गोविंदगढ़ और आसपास के गांवों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। गोविंदगढ़ कस्बे के ग्राम भूतेड़ा स्थित प्राचीन रघुनाथजी के बड़े मंदिर में विशेष आयोजन हुआ। जन्माष्टमी को लेकर रघुनाथजी मंदिर को आकर्षक बिजली की रोशनी, फूलों और रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया। ठाकुरजी...


