बाड़मेर की मांगता पंचायत समिति के वार्ड संख्या 8 से कांग्रेस प्रत्याशी मोहनलाल (45) ने वोटिंग से महज एक दिन पहले मौत को गले लगा लिया। फिलहाल आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है। मोहनलाल पहले भी पंचायत समिति सदस्य का चुनाव लड़ चुके हैं।