आम आदमी पार्टी ने विद्युत उपभोक्ताओं का शोषण रोकने और बिजली बिलों में राहत देने की मांग की है। इस संबंध में आप कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बेनीवाल के नेतृत्व में जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया।