भरतपुर के नदबई) में एसीबी ने मारपीट मामले में ‘हैवी एमएलसी’ बनाने के एवज में 35,000 रुपये रिश्वत लेते दलाल त्रिलोकचन्द को गिरफ्तार किया। रिश्वत मांगने के आरोपी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशिकान्त शर्मा को उनके आवास से हिरासत में लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।