राजस्थान के राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 तक प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर ने नामांकन अभिवृद्धि तथा अनामांकित एवं ड्रॉपआउट बालक-बालिकाओं को पुन: विद्यालय से जोड़ने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है।




