Ashok Gehlot : कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने आज जयपुर के एसएमएस अस्पताल पहुंचकर जोधपुर अग्निकांड में आग बुझाते समय घायल हुए एवं यहां उपचाररत अग्निशमन दल के कार्मिकों के उपचार और स्वास्थ्य की स्थिति के संबंध में चिकित्सकों से जानकारी ली।