उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। राजस्थान के गोगामेड़ी से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक ओवरलोड पिकअप गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे पर पलट गई।